अच्छा लगा एक खिलौना
खिलौनों के बाज़ार में,
अच्छा लगा एक खिलौना।
मम्मी को हमारी,
महंगा लगा वो खिलौना।
नहीं मिला हमको,
शुरू किया हमने रोना।
मम्मी ने न दिखाई सहानुभूति,
हमारा घर हुआ लौटना।
मम्मी का आदेश आया,
खा - पीकर होगा सोना।
खाने का न मन हुआ,
फिर भी पड़ा खाना।
हम गए रोते - रोते सो,
सपनों में आया वही खिलौना।
बोला मत रोओ भईया,
नहीं अच्छा रोना - धोना।
खिलौने फिर मिल जाएंगे,
मत करो रोना - धोना।
एक बार जो मम्मी रूठी,
तो न होगा बाहर तुम्हारा जाना।
मां दिला देगी एक दिन,
थोड़ा धैर्य धरना।
मां बड़ी प्यारी है,
उसे ही प्यार करना।
सुबह मां से हम बोले,
मां मुझे प्यार से गले लगाना।
कान में आपके हमको,
' आई लव यू ' है कहना।
मां को गुस्सा करे हमारी,
नहीं चाहिए ऐसा हमें खिलौना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you...