दरार!

दीवार पर एक दरार दिखी,
मेरे दिल पे पड़ी एक दरार सी दिखी।
अनेक दरारें दिल पर है पड़ी,
एक के जैसी यह है लगी।
दरारों से जिंदगी बहुत कुछ सीखी, 
वजह से इनकी पड़ी कुछ फीकी, 
दोनों में अंतर की एक रेखा खींची, 
दीवार की दरार तो जुड़ी, 
दिल की दरार न कभी जुड़ी।
दिल की दरार है अनचाही कड़ी, 
निश्चित अंतराल पर पड़ी।
हर दरार कहे एक कहानी,
ज़ख्मो पे न असर करे पानी,
धोखे बाजो की ये है मेहरबानी,
काम यह सब हैं इंसानी।
दीवार की दरार भरी जाती
दिल की दरार ना भर पाती।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट